Showing posts with label अनुवाद. Show all posts
Showing posts with label अनुवाद. Show all posts

Friday, 4 May 2018

एष धर्मः सनातनः - 9 - यही परंपरा है


(ग्रन्थ- “एष धर्मः सनातनः”- ग्रन्थकार- श्री षण्मुखशर्मा सामवेदम्, पृ. २३४)

            जब किसी देवता की पूजा, या कोई शुभ कार्य हो तो उस समय देवताओं का, ऋषियों का, महात्माओं का स्मरण करना संप्रदाय है। सबसे पहले विघ्नों के नाश के लिए ‘श्रीगणेशाय नमः’ का स्मरण करके, चार देवता दंपति, व एक ऋषि दंपति को आदर्श दंपति के रूप में स्मरण करते हैं।
   श्रीउमामहेश्वराभ्यां नमः, श्रीलक्ष्मीनारायणाभ्यां नमः, श्रीवाणीहिरण्यगर्भाभ्यां नमः, श्रीशचीपुरंदराभ्यां नमः, श्रीअरुन्धतीवशिष्ठाभ्यां नमः, श्रीसीतारामाभ्यां नमः, सर्वेभ्यो महाजनेभ्यो नमः- यह हमारे द्वारा स्मरण किए जाने वाले मंत्र के समान वाक्य हैं। इस वाक्य परंपरा में अद्भुत आंतर्य है।
            सबसे पहले त्रिमूर्तियों का और उनकी शक्तियों का स्मरण करते हैं। सृष्टि स्थिति और लयकारक इस विश्व का आधार है। सच कहें तो इन तीनों कार्यों के लिए तीन अलग रूप लगने वाले ईश्वर एक ही है। इसी बात को जानने के लिए पहले के तीन वाक्य हैं। महेश्वर के शरीर में, नारायण के ह्रदय में और ब्रह्मा के वाक् में शक्ति स्थित है। इसका तात्पर्य यह है कि, परमेश्वर की त्रिकरण शक्तियाँ मनो वाक् काय कर्म ही पराशक्ति है। एक परमेश्वर, परम पुरुष जब तीन मूर्ति बनते हैं, तब एक पराशक्ति उनकी तीन शक्ति के रूप में व्यक्त होती है।
            इन तीनों मूर्तियों द्वारा आज्ञा व शक्ति पाने वाला इंद्र शचीदेवी के सहकार से तीनों लोकों का पालन करते हैं। अर्थात दांपत्य धर्म मानव कल्पित नहीं है। इससे पता चलता है कि विश्व में निहित प्रकृति पुरुषात्मक शक्ति का संकेत है। दांपत्य को दिव्यत्व की स्थाई प्रदान करने वाली संस्कृति की महानता है यह। दांपत्य द्वारा दैवत्व को पा सकते हैं- ऐसी घोषणा करने वाला विज्ञान है यह।
            स्त्री पुरुष की शक्ति का स्थान है , त्रिकरणों को प्रेरित करने वाला बल है, यह सिद्ध करते हुए हर वाक्य में पुरुष स्वरूप से भी पहले स्त्री के नाम का प्रस्ताव किया। परस्पर सहकार ही दांपत्य लक्षण है। दिव्यत्व की स्थाई में स्थित इस दांपत्य धर्म को विश्व तक पहुंचाने वाला विज्ञानी ही ऋषि है।
            ऋषियों के द्वारा एक दिव्य धर्म ईश्वर के प्रेरणा से संसार में रखा जाता है। वे ऋषि बहुत सारे हैं। सभी का आदि ऋषि वशिष्ठ है। उनकी धर्मपत्नी अरुंधति है। यह ऋषि दंपति है इनके द्वारा दांपत्य धर्म को आचरण पूर्वक उपदेश किया गया है। और मनुष्य को पशु की स्थिति से लेकर उत्तम आदर्श में स्थापित किया है। बस इनके स्मरण करने मात्र से सभी ऋषियों का स्मरण हो जाता है।
            उस दिव्य दांपत्य को व ऋषि धर्म को अच्छी तरह आचरण करके एक और दिव्य तत्व का और दूसरी ओर मानवता का समन्वय करने वाले आदर्श रूप से खड़े परम उन्नत आदर्श दंपति है श्री सीताराम। सूर्य की कांति के समान सीता मुझसे अभिन्ना है- ऐसा श्रीराम ने उद्घोषित किया। इसीलिए उनको सीता समेत स्मरण करते हैं।
            दंपत्ति धर्म को आधारित करके ही कुटुंब या परिवार की व्यवस्था रहती है। उसका सहारा लेकर आगे संवर्धित हुई सामाजिक व्यवस्था ही इस भव्य देश के प्रत्येक धार्मिकता है। यही प्रवृत्ति धर्म है। व्यक्ति धर्म, परिवार धर्म, सामाजिक धर्म, निष्पाप रूप से और शाश्वत क्षेम के लिए अनुसरण करने वाले ही महापुरुष हैं। इसीलिए उनका स्मरण करना चाहिए। प्रवृत्ति धर्म को आश्रित करके रहने वाले (गृहस्थ) मानव सारे इस दांपत्य धर्म परंपरा का नित्य स्मरण करें। एवं उसके द्वारा धर्म स्वरूप को समझें- यही सोचकर हमारे पूर्वजों ने इस अनुष्ठान को नित्य नैमित्तिक कर्मों में प्रवेशित किया॥

Friday, 13 April 2018

एष धर्मः सनातनः - 8. यह विधान परस्पर विरुद्ध नहीं है

(ग्रन्थ- “एष धर्मः सनातनः”- ग्रन्थकार- श्री षण्मुखशर्मा सामवेदम्, पृ. ३१२)

            वेदों को आधारित करके वर्धित होने वाले हमारे सनातन धर्म में मानव कल्याण के लिए अनेक साधनाओं का आविष्कार हुआ है। देवता के आराधना, नियमबद्ध स्वास्थ्यकारी जीवन विधान, मानव संबंधों के दायित्व, प्रवर्तन व्यवहार सरणी, योग विद्या, वेदांत विचार- इस प्रकार बहुमुखी जीवन के सार्थक मार्ग बनाए गए। यह अपने आप में अलग अलग दिखने पर भी इनके बीच में एक सुदृढ़ अनुबंध समन्वयक है । इस समन्वयक अनुबंध को नहीं देख कर, इन्हें अलग अलग से देखने वाला वैचारिक विधान संपूर्णता को साधने नहीं देता।
            कुछ लोग कहते हैं- ‘ध्यान करें तो पर्याप्त है, यह पूजा पुनस्कार यह सब वहम है’।  इससे दैव पूजा मार्ग में जो भी हैं, उनको बहुत भ्रम हो जाता है। फिर, ध्यान में भी तो कितने सारे प्रकार हैं। साकार निराकार यह सब पुनः झगड़े होते हैं। ‘इन सबसे बढ़िया मंत्र जप है’- ऐसा दूसरा विधान है। ‘इन सब से परम श्रेष्ठ योगाभ्यास है’ ऐसा कुछ अन्य लोग कहते हैं। तो फिर कौन से मार्ग का अनुसरण किया जाए?
            हमारे संप्रदाय साहित्य को व पुराण वाङ्मय को देखें तो सत्य स्पष्ट होता है कि यह सब एक दूसरे के सहायता ही हैं। ऐसा कहीं पर नहीं बताया गया है कि केवल एक ही विधि सत्य है। मानव के बौद्धिक स्थाई में बहुत सारे विघ्न बाधाएं होती हैं। उन सबको देखते हुए ऊपर के मार्गों में से किसी एक में कुछ लोगों को पकड़ बनती है कुछ और लोगों को किसी और में अनुकूलता साध्य होती है।
            हमें दिव्यत्व की स्थिति तक संवर्धित करने के लिए ही इतने सारे मार्ग बनाए गए हैं। यह सब मिलकर हिंदू मतधर्म के रूप में भारतीय संस्कृति के रूप में परिगणित होते हैं। ‘वेदांत विचारण करें, तो बहुत है, यह पूजा पाठ की कोई आवश्यकता नहीं’- ऐसा आजकल उपनिषद के अनुवाद ग्रंथों को पठन करना प्रारंभिक करने वाला एक वृद्ध ने, जो नया वेदांत विद्यार्थी था, प्रश्न किया। ‘वेदांत विचारणा करें तो बहुत है भोजन वस्त्र की क्या आवश्यकता है?’ यह प्रश्न जिस प्रकार का है ऊपर वाला प्रश्न भी वैसा ही है। जिस प्रकार तत्त्वज्ञान का भोजन करने का संबंध नहीं होता, उसी प्रकार वेदांत मार्ग का पूजा का विरोध नहीं है। जिसका प्रयोजन जो है, वह है। जितने समय तक शरीर का स्मरण व शरीर की भावना रहे, इतने समय तक जितना हो सके उतनी देवता आराधना, पितरों की सत्कृति, सत्कार्याचरण बहुत आवश्यक है। गीत आचार्य श्री कृष्ण भगवान ने चेतावनी दी कि, कितना भी बड़ा वेदांती क्यों ना हो यज्ञ, दान, तपस्या आदि नहीं छोड़ना चाहिए, यही कर्तव्य है’।
            पतंजलि जैसे महापुरुषों ने सूचना दी है कि, ‘योग विद्या में पहले दो अंग यम और नियम होते हैं। उनके अंग सत्य, अहिंसा, सदाचार, ईश्वर आराधन- इत्यादि जब सम्पन्न होते हैं, उसके बाद ही योग में आगे बढ़ सकते हैं’। हमारे शरीर के अंदर उन योग केंद्रों के अधिदेवता के रूप में रहने वालों की अनुकूलता को जब तक नहीं पाएंगे तब तक पुरोगति साध्य नहीं होगा। अतः योग साधना में भी देवता आराधना मुख्य है। हर देवता पूजा के लिए प्राणायाम, और ध्यान बहुत आवश्यक होते हैं।
            ‘अहम् ब्रह्मास्मि’ इत्यादि महावाक्यों के मर्म को विस्तृत रूप से बताने वाले ब्रह्मज्ञानी आदिशंकराचार्य ने भी देवता आराधना की प्रामुख्य को स्पष्ट किया है। सामान्यजन अभीष्ट सिद्धि के लिए, ज्ञान मार्ग में जाने वाले चित्तशुद्धि के लिए, और ज्ञानी कृतज्ञता के लिए- भगवद आराधन करते हैं।  संप्रदाय से सिद्ध किसी मार्ग में जाने वाले अन्य संस्थाओं का व्यतिरेक नहीं करते। अपने मार्ग को बलवत रूप से दूसरों से जोड़कर जितना रख सके उतना रखें।
            हमारे पर्व के विषय पर आयें, तो ‘यह क्या आध्यात्मिक है, या सामाजिक है?’ ऐसी एक चर्चा कुछ लोग करते रहते हैं। यह जो दैवीय विशिष्ट चैतन्य से मिलकर काल विशेष है। वह सामाजिक रूप से, संस्कृति के रूप से, देवी भक्तिपरक से भी प्रमुख हैं। अध्यात्म विद्या कहाजानेवाला वेदांत इसके साथ यदि अन्वित नहीं भी होता तो कोई बड़ी आपत्ति नहीं है।
            वसंतोत्सव (होली), संक्रमण, युगादि, श्रावण उत्सव, गणेश चतुर्थी, दशहरा, दीपावली, कार्तिक मास के व्रत, धनुर्मास के उत्सव-- यह सब पर्व दिनों में प्रकृति के हिसाब से काल में आने वाली बहुत सुंदर मोड़ों का आनन्द लेना ही देखा जाता है। समष्टि जीवन सौभाग्य में प्रेम माधुरी की भावना छिड़कने लगती है। उसे आधारित करके अनेक कलाएँ संवर्धित हुई हैं। यह सब सामाजिक प्रयोजन है।
            अब दैवीय प्रयोजन देखते हैं। वे प्रयोजन हैं-- उन पुण्यकाल के समयों में भगवत्कृपा को संपादित करना, उसके द्वारा पवित्र जीवन का सत्य एवं चित्त की शुद्धि का लाभ उठाना। इसीलिए कुछ लोग पर्वों को आनंद से आचरण करने से मनाते हैं, एवं कुछ लोग जप, तप, यज्ञ, आदि साधन का अनुष्ठान करते हैं। उसी का फल स्वरूप दिव्य ज्ञान को प्राप्त करते हैं। गृहस्थ लोग देव, पितृ, अतिथि पूजन करते हैं। वह ध्यान या योग की स्थिति में जितने भी आगे हो, यह सब व्यक्तिगत साधनाएं होती हैं। पर गृहस्थ के रूप में उनका दायित्व नहीं हुआ करते। यह देवयज्ञ, पितृयज्ञ, मनुष्य (अतिथि) यज्ञ के कारण ही हो पाते हैं। योग या ध्यान मार्ग में होने के कारण मात्र से घर में दिया तक जलाना भी छोड़ देना ठीक बात नहीं होती है। जब घर है, तो घर के देवताओं को निवेदन आदि करने का दायित्व हुआ ही करता है।
            अंत में यह निष्कर्ष निकलता है कि, परंपरा में आने वाले सारे संप्रदायों का हम आदर पूर्वक देखें। जितना हो सके उतना उनका अनुसरण करें। इसी समरस भावना के कारण संस्कृति को पूरी तरह परिरक्षण कर पाएंगे॥

Sunday, 8 April 2018

एष धर्मः सनातनः - 7. यह कलि काल है (अनूदित लेख)


(ग्रन्थ- “एष धर्मः सनातनः”- ग्रन्थकार- श्री षण्मुखशर्मा सामवेदम्, पृ. २८३)

            क्षीर सागर मथन चल रहा था। पहले विष आया। सदाशिव ने उसको लेकर जगत की रक्षा की। उस के बाद के सारी संपत्तियों को देवता और दानव ने बाँट लिया। अंत में जो फल मिला वह अमृत था। उसको दोनों वर्गों ने समान रूप में चाहा। सात्विक देवता जबरदस्ती न कर पाए। असुर बहुत कठिनता से व्यवहार करने लगे। अमृत कलश के साथ प्रकटहुए धन्वंतरि के हाथ से कलश को छीन लिए। असरों के हस्त में अमृत का फँसना भूमि के लिए अरिष्ट था। देवताओं के समझ नहीं आया कि क्या करें।
            उस समय नारायण ने कलि पुरुष को बुलाया और कहा कि ‘असुरों की बुद्धि को आक्रांत करो।’ भगवान की आज्ञा को शिरोधारण कर कलि ने राक्षसों के अंदर प्रवेश किया। आश्चर्य तब तक एक साथ काम करने वाले दैत्य बँट गए ‘हमको अमृत चाहिए’ ऐसी कामना से ‘मुझे ही अमृत चाहिए’ ऐसी दशा पर पहुंचे। इसी बीच नारायण ने मोहिनी का रूप लिया और उनके हाथ से अमृत को ले लिया। मोह माया जाल को बिछाकर देवताओं को अमृत दे दिया।
            इस कहानी में कली के बारे में जानने योग्य कुछ अंश हैं। जो साथ नहीं रहने देता- वह कलि है। भेदभाव बनाना कलि का मुख्य लक्षण है। जिस युग में यह लक्षण विस्तृत होकर रहता है, वह कलयुग है। यह स्वभाव अन्य युगों में कम परिणाम में होता है। जहां तहां सर उठाता है, पर उसके कारण (दूसरे युगों में) अधिक हानि नहीं होती। पर वह निरंतर विस्तृत व्यक्त होता है, तभी महाप्रमाद घटता है।
            ‘कल्यन्ते कलहं कुर्वन्त्यस्मिन् इति कलिः’ कलह ही कलि है। दरिद्र का आधार कलह है। प्राचीन युग में अनाचार का अवकाश लेकर नल चक्रवर्ती के अंदर कलि प्रवेश कर गया था। किसी का कहना भी न मान कर नल जुए में सब कुछ हार गया। अंत में अपने साथ आई हुई पत्नी को भी छोड़ने का मन हुआ। वह कलि के ही प्रभाव से था।
            बिछड़ना और फूट डालना यही कली क लक्षण हैं। जगत में साथ रहने के लिए हेतु रहते हैं, फूट पड़ने के लिए भी है तो रहते हैं। इस विभाजक कारणों की परंपरा को बड़ा करने से ही कलियुग जन्म लेता है। भारत देश में कलि का स्वभाव दुर्योधन के रूप में प्रकट हुआ था। उसके बाद कलि पुरुष का ही काल प्रारंभ हुआ। अनाचार, दुराचार कलि पुरुष को बुलाते हैं। कलह करना, बिछड़ जाना- इसके फलस्वरूप रह जाते हैं। इसी से असुरी शक्तियां बढ़ जाती हैं।
            आजकल के समय में पूरे विश्व में हम यही सब देखते हैं। जाति, धर्म, वर्ग के नाम पर सब विभेद करते हैं। कोई यदि मिल जुलकर रहता भी हो तो क्षुद्र स्वार्थ के लिए वह केवल बनावटी मिलना ही है, पर सच में मिलकर रहना नहीं है। जो परिपालक हैं, उनके अंदर यह फूट डालने वाले लक्षण जन्म लेते हैं और विषमता के बिना जीने वाले विभिन्न प्रजा में जाति, वर्ण, और धर्म, प्रांत इत्यादि भाव को बढ़ाकर कलह की कल्पना करके बहुत अशांति और भ्रम का कारण होते हैं।
            कलि पुरुष का पालन इसी का नाम है। परस्पर अधिकता के लिए झगड़ते हुए, प्रयास करते हुए, सृष्टि में विषमता को बढ़ाना ही कली का पालन है। ‘सब कलियुग है। क्या करें?’ ऐसे निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जिस प्रकार वर्षा कल होने के बावजूद हम छाता धारण करके या रेनकोट पहनकर या घर में बैठकर वर्षा से बच जाते हैं, इसी प्रकार से भावना से भगवत ध्यान से दूसरों को जीने देते हुए यदि हम जीने का प्रयास करते हैं, तो थोड़ा बहुत सही चलने लगता है।
            शिव और केशव के भेद एक धर्म वालों को दोषदेना, अन्य धर्म वालों को नीचा दिखाते हुए, परिवर्तित होते हुए, धर्मांतरण कराते हुए, ‘हमारा ही बड़ा उन्नत सिद्धांत है’ इस प्रकार झगड़ा करते हुए आक्रमण स्वभाविक चिंता की प्रवृत्ति-- यह सब कलि के दोष हैं। इनको मन से हटा कर आराम से रहना ही खुद के परे प्रगति देने वाला होगा और हम आगे कोई चलाएंगे॥