Showing posts with label ऋषि. Show all posts
Showing posts with label ऋषि. Show all posts

Friday, 4 May 2018

एष धर्मः सनातनः - 9 - यही परंपरा है


(ग्रन्थ- “एष धर्मः सनातनः”- ग्रन्थकार- श्री षण्मुखशर्मा सामवेदम्, पृ. २३४)

            जब किसी देवता की पूजा, या कोई शुभ कार्य हो तो उस समय देवताओं का, ऋषियों का, महात्माओं का स्मरण करना संप्रदाय है। सबसे पहले विघ्नों के नाश के लिए ‘श्रीगणेशाय नमः’ का स्मरण करके, चार देवता दंपति, व एक ऋषि दंपति को आदर्श दंपति के रूप में स्मरण करते हैं।
   श्रीउमामहेश्वराभ्यां नमः, श्रीलक्ष्मीनारायणाभ्यां नमः, श्रीवाणीहिरण्यगर्भाभ्यां नमः, श्रीशचीपुरंदराभ्यां नमः, श्रीअरुन्धतीवशिष्ठाभ्यां नमः, श्रीसीतारामाभ्यां नमः, सर्वेभ्यो महाजनेभ्यो नमः- यह हमारे द्वारा स्मरण किए जाने वाले मंत्र के समान वाक्य हैं। इस वाक्य परंपरा में अद्भुत आंतर्य है।
            सबसे पहले त्रिमूर्तियों का और उनकी शक्तियों का स्मरण करते हैं। सृष्टि स्थिति और लयकारक इस विश्व का आधार है। सच कहें तो इन तीनों कार्यों के लिए तीन अलग रूप लगने वाले ईश्वर एक ही है। इसी बात को जानने के लिए पहले के तीन वाक्य हैं। महेश्वर के शरीर में, नारायण के ह्रदय में और ब्रह्मा के वाक् में शक्ति स्थित है। इसका तात्पर्य यह है कि, परमेश्वर की त्रिकरण शक्तियाँ मनो वाक् काय कर्म ही पराशक्ति है। एक परमेश्वर, परम पुरुष जब तीन मूर्ति बनते हैं, तब एक पराशक्ति उनकी तीन शक्ति के रूप में व्यक्त होती है।
            इन तीनों मूर्तियों द्वारा आज्ञा व शक्ति पाने वाला इंद्र शचीदेवी के सहकार से तीनों लोकों का पालन करते हैं। अर्थात दांपत्य धर्म मानव कल्पित नहीं है। इससे पता चलता है कि विश्व में निहित प्रकृति पुरुषात्मक शक्ति का संकेत है। दांपत्य को दिव्यत्व की स्थाई प्रदान करने वाली संस्कृति की महानता है यह। दांपत्य द्वारा दैवत्व को पा सकते हैं- ऐसी घोषणा करने वाला विज्ञान है यह।
            स्त्री पुरुष की शक्ति का स्थान है , त्रिकरणों को प्रेरित करने वाला बल है, यह सिद्ध करते हुए हर वाक्य में पुरुष स्वरूप से भी पहले स्त्री के नाम का प्रस्ताव किया। परस्पर सहकार ही दांपत्य लक्षण है। दिव्यत्व की स्थाई में स्थित इस दांपत्य धर्म को विश्व तक पहुंचाने वाला विज्ञानी ही ऋषि है।
            ऋषियों के द्वारा एक दिव्य धर्म ईश्वर के प्रेरणा से संसार में रखा जाता है। वे ऋषि बहुत सारे हैं। सभी का आदि ऋषि वशिष्ठ है। उनकी धर्मपत्नी अरुंधति है। यह ऋषि दंपति है इनके द्वारा दांपत्य धर्म को आचरण पूर्वक उपदेश किया गया है। और मनुष्य को पशु की स्थिति से लेकर उत्तम आदर्श में स्थापित किया है। बस इनके स्मरण करने मात्र से सभी ऋषियों का स्मरण हो जाता है।
            उस दिव्य दांपत्य को व ऋषि धर्म को अच्छी तरह आचरण करके एक और दिव्य तत्व का और दूसरी ओर मानवता का समन्वय करने वाले आदर्श रूप से खड़े परम उन्नत आदर्श दंपति है श्री सीताराम। सूर्य की कांति के समान सीता मुझसे अभिन्ना है- ऐसा श्रीराम ने उद्घोषित किया। इसीलिए उनको सीता समेत स्मरण करते हैं।
            दंपत्ति धर्म को आधारित करके ही कुटुंब या परिवार की व्यवस्था रहती है। उसका सहारा लेकर आगे संवर्धित हुई सामाजिक व्यवस्था ही इस भव्य देश के प्रत्येक धार्मिकता है। यही प्रवृत्ति धर्म है। व्यक्ति धर्म, परिवार धर्म, सामाजिक धर्म, निष्पाप रूप से और शाश्वत क्षेम के लिए अनुसरण करने वाले ही महापुरुष हैं। इसीलिए उनका स्मरण करना चाहिए। प्रवृत्ति धर्म को आश्रित करके रहने वाले (गृहस्थ) मानव सारे इस दांपत्य धर्म परंपरा का नित्य स्मरण करें। एवं उसके द्वारा धर्म स्वरूप को समझें- यही सोचकर हमारे पूर्वजों ने इस अनुष्ठान को नित्य नैमित्तिक कर्मों में प्रवेशित किया॥

Sunday, 8 April 2018

एष धर्मः सनातनः - 7. यह कलि काल है (अनूदित लेख)


(ग्रन्थ- “एष धर्मः सनातनः”- ग्रन्थकार- श्री षण्मुखशर्मा सामवेदम्, पृ. २८३)

            क्षीर सागर मथन चल रहा था। पहले विष आया। सदाशिव ने उसको लेकर जगत की रक्षा की। उस के बाद के सारी संपत्तियों को देवता और दानव ने बाँट लिया। अंत में जो फल मिला वह अमृत था। उसको दोनों वर्गों ने समान रूप में चाहा। सात्विक देवता जबरदस्ती न कर पाए। असुर बहुत कठिनता से व्यवहार करने लगे। अमृत कलश के साथ प्रकटहुए धन्वंतरि के हाथ से कलश को छीन लिए। असरों के हस्त में अमृत का फँसना भूमि के लिए अरिष्ट था। देवताओं के समझ नहीं आया कि क्या करें।
            उस समय नारायण ने कलि पुरुष को बुलाया और कहा कि ‘असुरों की बुद्धि को आक्रांत करो।’ भगवान की आज्ञा को शिरोधारण कर कलि ने राक्षसों के अंदर प्रवेश किया। आश्चर्य तब तक एक साथ काम करने वाले दैत्य बँट गए ‘हमको अमृत चाहिए’ ऐसी कामना से ‘मुझे ही अमृत चाहिए’ ऐसी दशा पर पहुंचे। इसी बीच नारायण ने मोहिनी का रूप लिया और उनके हाथ से अमृत को ले लिया। मोह माया जाल को बिछाकर देवताओं को अमृत दे दिया।
            इस कहानी में कली के बारे में जानने योग्य कुछ अंश हैं। जो साथ नहीं रहने देता- वह कलि है। भेदभाव बनाना कलि का मुख्य लक्षण है। जिस युग में यह लक्षण विस्तृत होकर रहता है, वह कलयुग है। यह स्वभाव अन्य युगों में कम परिणाम में होता है। जहां तहां सर उठाता है, पर उसके कारण (दूसरे युगों में) अधिक हानि नहीं होती। पर वह निरंतर विस्तृत व्यक्त होता है, तभी महाप्रमाद घटता है।
            ‘कल्यन्ते कलहं कुर्वन्त्यस्मिन् इति कलिः’ कलह ही कलि है। दरिद्र का आधार कलह है। प्राचीन युग में अनाचार का अवकाश लेकर नल चक्रवर्ती के अंदर कलि प्रवेश कर गया था। किसी का कहना भी न मान कर नल जुए में सब कुछ हार गया। अंत में अपने साथ आई हुई पत्नी को भी छोड़ने का मन हुआ। वह कलि के ही प्रभाव से था।
            बिछड़ना और फूट डालना यही कली क लक्षण हैं। जगत में साथ रहने के लिए हेतु रहते हैं, फूट पड़ने के लिए भी है तो रहते हैं। इस विभाजक कारणों की परंपरा को बड़ा करने से ही कलियुग जन्म लेता है। भारत देश में कलि का स्वभाव दुर्योधन के रूप में प्रकट हुआ था। उसके बाद कलि पुरुष का ही काल प्रारंभ हुआ। अनाचार, दुराचार कलि पुरुष को बुलाते हैं। कलह करना, बिछड़ जाना- इसके फलस्वरूप रह जाते हैं। इसी से असुरी शक्तियां बढ़ जाती हैं।
            आजकल के समय में पूरे विश्व में हम यही सब देखते हैं। जाति, धर्म, वर्ग के नाम पर सब विभेद करते हैं। कोई यदि मिल जुलकर रहता भी हो तो क्षुद्र स्वार्थ के लिए वह केवल बनावटी मिलना ही है, पर सच में मिलकर रहना नहीं है। जो परिपालक हैं, उनके अंदर यह फूट डालने वाले लक्षण जन्म लेते हैं और विषमता के बिना जीने वाले विभिन्न प्रजा में जाति, वर्ण, और धर्म, प्रांत इत्यादि भाव को बढ़ाकर कलह की कल्पना करके बहुत अशांति और भ्रम का कारण होते हैं।
            कलि पुरुष का पालन इसी का नाम है। परस्पर अधिकता के लिए झगड़ते हुए, प्रयास करते हुए, सृष्टि में विषमता को बढ़ाना ही कली का पालन है। ‘सब कलियुग है। क्या करें?’ ऐसे निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जिस प्रकार वर्षा कल होने के बावजूद हम छाता धारण करके या रेनकोट पहनकर या घर में बैठकर वर्षा से बच जाते हैं, इसी प्रकार से भावना से भगवत ध्यान से दूसरों को जीने देते हुए यदि हम जीने का प्रयास करते हैं, तो थोड़ा बहुत सही चलने लगता है।
            शिव और केशव के भेद एक धर्म वालों को दोषदेना, अन्य धर्म वालों को नीचा दिखाते हुए, परिवर्तित होते हुए, धर्मांतरण कराते हुए, ‘हमारा ही बड़ा उन्नत सिद्धांत है’ इस प्रकार झगड़ा करते हुए आक्रमण स्वभाविक चिंता की प्रवृत्ति-- यह सब कलि के दोष हैं। इनको मन से हटा कर आराम से रहना ही खुद के परे प्रगति देने वाला होगा और हम आगे कोई चलाएंगे॥

एष धर्मः सनातनः - 6. असली शक्ति (अनूदित लेख)


(ग्रन्थ- “एष धर्मः सनातनः”- ग्रन्थकार- श्री षण्मुखशर्मा सामवेदम्, पृ. १०६)

जिसके रहने से सब रहते हैं, सब के रहने से या ना रहने से भी जो रहता है, वही परमेश्वर तत्त्व है। हमारे अन्दर से व्यक्त होने वाला हर चैतन्य उस अनंत शक्तिमान का प्रकटित रूप है। उसको ना समझपाने वाला अज्ञान ही अहंकार है। उस अहंकार को छोड़कर उस अनंत चैतन्य के अंदर तादात्म्य (तल्लीन) होजाना ही योग है।
            एक बार देवता राक्षस संहार करके उस विजय उत्साह को आनंद के साथ मना रहे थे। अग्नि वायु इन्द्र इत्यादि देवता अपने प्रताप को बहुत घमंड के साथ दिखाने लगे थे। इतने में एक महा तेज स्वरूप का उनके सामने साक्षात्कार हुआ। वे आश्चर्यचकित होकर देखने लगे। अग्नि वायु इंद्र उसके पास गए तब उस स्वरूप ने कहा- “तुम लोगों को प्रताप को देखने के लिए आया हूं।” ऐसा कहकर उनके सामने एक घास का तिनका रख दिया और कहा, “अग्नि, तुम अपने प्रताप से अब इस दर्भ को जलाकर दिखाओ।” बड़े-बड़े वनों को भी आसानी से जलाने वाले अग्नि देव ने बहुत प्रयास करके भी छोटे से तिनके को नहीं जला पाया। उसके बाद बड़े-बड़े पेड़ों को आसानी से निकाल बाहर करने वाले वायुदेव अपनी सारी शक्ति लगाकर भी उस तिनके को थोड़ा भी नहीं हिला पाया। उसके बाद इंद्र ने विनय के साथ उस स्वरूप को नमस्कार किया। तब जगदंबा का स्वरूप का साक्षात्कार हुआ। वह उमा देवी ने अपना ईश्वरत्व स्वरूप समझाया कि ‘वह स्वयं साक्षात् परब्रह्म, तेजःस्वरूप और ब्रह्मविद्या स्वरूप है।’ तब अहंकार का नाश हुआ और अग्नि वायु इंद्र देवताओं ने उस परतत्व को जाना। यह कथा केन उपनिषद में और कुछ पुराणों में है।
            इस गाथा को यदि सोचें तो, हम जान लेते हैं कि - हमारे अंदर प्रकटित होने वाली इंद्रिय शक्तियां, विचार और चैतन्य का मूल आत्मशक्ति हमारे ही अंदर है, यह आत्म शक्ति हमारे परिमित रूप में दिखने वाला होने पर भी वह अखंड अपरिमित और विश्व व्यापक है। उस अपरिमित तत्त्व को जानने से यह पता चलता है कि हमारे द्वारा बोले जाने वाली बातें, अंदर के विचार, इंद्रिय चैतन्य- यह सारे वस्तु सर्वेश्वर के प्रकाश रूप है । तब हमारे मन में परिमित अहंकार निकल जाते हैं। पवित्र समर्पण भाव आता है और इस विश्व को एक चैतन्य के रूप में जान सकते हैं।
            “मेरे अंदर सो रही बात को प्रेरित करके मेरी आंखें इत्यादि इंद्रियों के द्वारा प्रसारित होने वाले चैतन्य स्वरूप, हे नारायण, तुम को नमस्कार है।” ऐसा ध्रुव ने प्रार्थना की थी। यह सब कुछ हमारा ही सामर्थ्य है, ऐसा अहंकार ही सुख-दुख का पाप पुण्य का हेतु है। ऐसा ना हो कर हम को निमित्त बना कर यह अखिल शक्तिमान व्यवहार कर रहा है। ऐसा पता चलने पर उस अनंत के अपार करुणा भाव को जानकर नमस्कार करेंगे। यही भक्ति है, यही ज्ञान है। ‘तुझे मुझे और सबको वही बल देता है’- ऐसा प्रह्लाद ने हिरण्यकशिपु से बोला था। वह यही सत्य है।
            जब ‘सारे सामर्थ्य हमारे खुद के हैं’- ऐसा सोचते हैं, तो लोभ मोह इत्यादी कल्पित होजाते हैं, और ना करने वाली चीजें करने लगते हैं और बहुत सारे दुःखों का अनुभव करते हैं। ऐसा ना करके- ‘मेरे इंद्रियों में, पंचभूतों में, सूर्य चंद्र में- सब जगह उस परमेश्वर का चैतन्य प्रसारित हो रहा है’- ऐसी भावना को साधित करने वाला ‘अपने द्वारा किए जाने वाले हर कर्म ईश्वर का प्रेरित है, ईश्वर समर्पित है’- ऐसा जानकर उस जानकारी में अखंड आनंद को प्राप्त होता है। “हे माँ, जैसे कोई सूर्य के तेज ग्रहण करने वाले अग्नि को जलाकर, उस दीप से सूर्य को ही आरती उतार रहे हो, या, चंद्रकांति से पिघलने वाले चंद्रशिला के जलसे चंद्र को ही अंजलि दे रहे हो, या, समुद्र के जलों से समुद्र को ही अर्घ्य दे रहे हो-  तुम्हारे ही द्वारा दिए गए उस शक्ति से तुम्हारी ही पूजा कर रहा हूं, स्तुति कर रहा हूँ” -ऐसा आदिशंकर ने सौन्दर्यलहरी में अंत में वर्णित किया है।
            त्यागराज, अन्नमय्या, तुलसीदास, सूरदास, मीराबाई, धूर्जटि, पोतना- इत्यादि महापुरुषों ने अपनी प्रतिभा सामर्थ्य सारा कुछ ईश्वर का वैभव वर्णन के लिए अंकित किया। और उस सर्वेश्वर चैतन्य के अंदर तन्मय भावना से कैवल्य को प्राप्त किया। ‘देवताओं का आराधन करने के लिए असमर्थ यह खेलकूद, गाना बजाना और सारी पढ़ाई, सब बेकार है’ ऐसा आदिभट्ला नारायणदास ने बोला था। ‘ईश्वर के द्वारा दिया हुआ चैतन्य ही हमारे अंदर आभास हो रहा है’ ऐसा जानना ही आध्यात्मिक साधनाओं का परम लक्ष्य है। सभी तरंगों में समुद्र का ही चेतन प्रसारित हो रहा है ऐसा जाना ही अपरिमित योग है॥