Sunday, 8 April 2018

एष धर्मः सनातनः - 7. यह कलि काल है (अनूदित लेख)


(ग्रन्थ- “एष धर्मः सनातनः”- ग्रन्थकार- श्री षण्मुखशर्मा सामवेदम्, पृ. २८३)

            क्षीर सागर मथन चल रहा था। पहले विष आया। सदाशिव ने उसको लेकर जगत की रक्षा की। उस के बाद के सारी संपत्तियों को देवता और दानव ने बाँट लिया। अंत में जो फल मिला वह अमृत था। उसको दोनों वर्गों ने समान रूप में चाहा। सात्विक देवता जबरदस्ती न कर पाए। असुर बहुत कठिनता से व्यवहार करने लगे। अमृत कलश के साथ प्रकटहुए धन्वंतरि के हाथ से कलश को छीन लिए। असरों के हस्त में अमृत का फँसना भूमि के लिए अरिष्ट था। देवताओं के समझ नहीं आया कि क्या करें।
            उस समय नारायण ने कलि पुरुष को बुलाया और कहा कि ‘असुरों की बुद्धि को आक्रांत करो।’ भगवान की आज्ञा को शिरोधारण कर कलि ने राक्षसों के अंदर प्रवेश किया। आश्चर्य तब तक एक साथ काम करने वाले दैत्य बँट गए ‘हमको अमृत चाहिए’ ऐसी कामना से ‘मुझे ही अमृत चाहिए’ ऐसी दशा पर पहुंचे। इसी बीच नारायण ने मोहिनी का रूप लिया और उनके हाथ से अमृत को ले लिया। मोह माया जाल को बिछाकर देवताओं को अमृत दे दिया।
            इस कहानी में कली के बारे में जानने योग्य कुछ अंश हैं। जो साथ नहीं रहने देता- वह कलि है। भेदभाव बनाना कलि का मुख्य लक्षण है। जिस युग में यह लक्षण विस्तृत होकर रहता है, वह कलयुग है। यह स्वभाव अन्य युगों में कम परिणाम में होता है। जहां तहां सर उठाता है, पर उसके कारण (दूसरे युगों में) अधिक हानि नहीं होती। पर वह निरंतर विस्तृत व्यक्त होता है, तभी महाप्रमाद घटता है।
            ‘कल्यन्ते कलहं कुर्वन्त्यस्मिन् इति कलिः’ कलह ही कलि है। दरिद्र का आधार कलह है। प्राचीन युग में अनाचार का अवकाश लेकर नल चक्रवर्ती के अंदर कलि प्रवेश कर गया था। किसी का कहना भी न मान कर नल जुए में सब कुछ हार गया। अंत में अपने साथ आई हुई पत्नी को भी छोड़ने का मन हुआ। वह कलि के ही प्रभाव से था।
            बिछड़ना और फूट डालना यही कली क लक्षण हैं। जगत में साथ रहने के लिए हेतु रहते हैं, फूट पड़ने के लिए भी है तो रहते हैं। इस विभाजक कारणों की परंपरा को बड़ा करने से ही कलियुग जन्म लेता है। भारत देश में कलि का स्वभाव दुर्योधन के रूप में प्रकट हुआ था। उसके बाद कलि पुरुष का ही काल प्रारंभ हुआ। अनाचार, दुराचार कलि पुरुष को बुलाते हैं। कलह करना, बिछड़ जाना- इसके फलस्वरूप रह जाते हैं। इसी से असुरी शक्तियां बढ़ जाती हैं।
            आजकल के समय में पूरे विश्व में हम यही सब देखते हैं। जाति, धर्म, वर्ग के नाम पर सब विभेद करते हैं। कोई यदि मिल जुलकर रहता भी हो तो क्षुद्र स्वार्थ के लिए वह केवल बनावटी मिलना ही है, पर सच में मिलकर रहना नहीं है। जो परिपालक हैं, उनके अंदर यह फूट डालने वाले लक्षण जन्म लेते हैं और विषमता के बिना जीने वाले विभिन्न प्रजा में जाति, वर्ण, और धर्म, प्रांत इत्यादि भाव को बढ़ाकर कलह की कल्पना करके बहुत अशांति और भ्रम का कारण होते हैं।
            कलि पुरुष का पालन इसी का नाम है। परस्पर अधिकता के लिए झगड़ते हुए, प्रयास करते हुए, सृष्टि में विषमता को बढ़ाना ही कली का पालन है। ‘सब कलियुग है। क्या करें?’ ऐसे निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जिस प्रकार वर्षा कल होने के बावजूद हम छाता धारण करके या रेनकोट पहनकर या घर में बैठकर वर्षा से बच जाते हैं, इसी प्रकार से भावना से भगवत ध्यान से दूसरों को जीने देते हुए यदि हम जीने का प्रयास करते हैं, तो थोड़ा बहुत सही चलने लगता है।
            शिव और केशव के भेद एक धर्म वालों को दोषदेना, अन्य धर्म वालों को नीचा दिखाते हुए, परिवर्तित होते हुए, धर्मांतरण कराते हुए, ‘हमारा ही बड़ा उन्नत सिद्धांत है’ इस प्रकार झगड़ा करते हुए आक्रमण स्वभाविक चिंता की प्रवृत्ति-- यह सब कलि के दोष हैं। इनको मन से हटा कर आराम से रहना ही खुद के परे प्रगति देने वाला होगा और हम आगे कोई चलाएंगे॥

एष धर्मः सनातनः - 6. असली शक्ति (अनूदित लेख)


(ग्रन्थ- “एष धर्मः सनातनः”- ग्रन्थकार- श्री षण्मुखशर्मा सामवेदम्, पृ. १०६)

जिसके रहने से सब रहते हैं, सब के रहने से या ना रहने से भी जो रहता है, वही परमेश्वर तत्त्व है। हमारे अन्दर से व्यक्त होने वाला हर चैतन्य उस अनंत शक्तिमान का प्रकटित रूप है। उसको ना समझपाने वाला अज्ञान ही अहंकार है। उस अहंकार को छोड़कर उस अनंत चैतन्य के अंदर तादात्म्य (तल्लीन) होजाना ही योग है।
            एक बार देवता राक्षस संहार करके उस विजय उत्साह को आनंद के साथ मना रहे थे। अग्नि वायु इन्द्र इत्यादि देवता अपने प्रताप को बहुत घमंड के साथ दिखाने लगे थे। इतने में एक महा तेज स्वरूप का उनके सामने साक्षात्कार हुआ। वे आश्चर्यचकित होकर देखने लगे। अग्नि वायु इंद्र उसके पास गए तब उस स्वरूप ने कहा- “तुम लोगों को प्रताप को देखने के लिए आया हूं।” ऐसा कहकर उनके सामने एक घास का तिनका रख दिया और कहा, “अग्नि, तुम अपने प्रताप से अब इस दर्भ को जलाकर दिखाओ।” बड़े-बड़े वनों को भी आसानी से जलाने वाले अग्नि देव ने बहुत प्रयास करके भी छोटे से तिनके को नहीं जला पाया। उसके बाद बड़े-बड़े पेड़ों को आसानी से निकाल बाहर करने वाले वायुदेव अपनी सारी शक्ति लगाकर भी उस तिनके को थोड़ा भी नहीं हिला पाया। उसके बाद इंद्र ने विनय के साथ उस स्वरूप को नमस्कार किया। तब जगदंबा का स्वरूप का साक्षात्कार हुआ। वह उमा देवी ने अपना ईश्वरत्व स्वरूप समझाया कि ‘वह स्वयं साक्षात् परब्रह्म, तेजःस्वरूप और ब्रह्मविद्या स्वरूप है।’ तब अहंकार का नाश हुआ और अग्नि वायु इंद्र देवताओं ने उस परतत्व को जाना। यह कथा केन उपनिषद में और कुछ पुराणों में है।
            इस गाथा को यदि सोचें तो, हम जान लेते हैं कि - हमारे अंदर प्रकटित होने वाली इंद्रिय शक्तियां, विचार और चैतन्य का मूल आत्मशक्ति हमारे ही अंदर है, यह आत्म शक्ति हमारे परिमित रूप में दिखने वाला होने पर भी वह अखंड अपरिमित और विश्व व्यापक है। उस अपरिमित तत्त्व को जानने से यह पता चलता है कि हमारे द्वारा बोले जाने वाली बातें, अंदर के विचार, इंद्रिय चैतन्य- यह सारे वस्तु सर्वेश्वर के प्रकाश रूप है । तब हमारे मन में परिमित अहंकार निकल जाते हैं। पवित्र समर्पण भाव आता है और इस विश्व को एक चैतन्य के रूप में जान सकते हैं।
            “मेरे अंदर सो रही बात को प्रेरित करके मेरी आंखें इत्यादि इंद्रियों के द्वारा प्रसारित होने वाले चैतन्य स्वरूप, हे नारायण, तुम को नमस्कार है।” ऐसा ध्रुव ने प्रार्थना की थी। यह सब कुछ हमारा ही सामर्थ्य है, ऐसा अहंकार ही सुख-दुख का पाप पुण्य का हेतु है। ऐसा ना हो कर हम को निमित्त बना कर यह अखिल शक्तिमान व्यवहार कर रहा है। ऐसा पता चलने पर उस अनंत के अपार करुणा भाव को जानकर नमस्कार करेंगे। यही भक्ति है, यही ज्ञान है। ‘तुझे मुझे और सबको वही बल देता है’- ऐसा प्रह्लाद ने हिरण्यकशिपु से बोला था। वह यही सत्य है।
            जब ‘सारे सामर्थ्य हमारे खुद के हैं’- ऐसा सोचते हैं, तो लोभ मोह इत्यादी कल्पित होजाते हैं, और ना करने वाली चीजें करने लगते हैं और बहुत सारे दुःखों का अनुभव करते हैं। ऐसा ना करके- ‘मेरे इंद्रियों में, पंचभूतों में, सूर्य चंद्र में- सब जगह उस परमेश्वर का चैतन्य प्रसारित हो रहा है’- ऐसी भावना को साधित करने वाला ‘अपने द्वारा किए जाने वाले हर कर्म ईश्वर का प्रेरित है, ईश्वर समर्पित है’- ऐसा जानकर उस जानकारी में अखंड आनंद को प्राप्त होता है। “हे माँ, जैसे कोई सूर्य के तेज ग्रहण करने वाले अग्नि को जलाकर, उस दीप से सूर्य को ही आरती उतार रहे हो, या, चंद्रकांति से पिघलने वाले चंद्रशिला के जलसे चंद्र को ही अंजलि दे रहे हो, या, समुद्र के जलों से समुद्र को ही अर्घ्य दे रहे हो-  तुम्हारे ही द्वारा दिए गए उस शक्ति से तुम्हारी ही पूजा कर रहा हूं, स्तुति कर रहा हूँ” -ऐसा आदिशंकर ने सौन्दर्यलहरी में अंत में वर्णित किया है।
            त्यागराज, अन्नमय्या, तुलसीदास, सूरदास, मीराबाई, धूर्जटि, पोतना- इत्यादि महापुरुषों ने अपनी प्रतिभा सामर्थ्य सारा कुछ ईश्वर का वैभव वर्णन के लिए अंकित किया। और उस सर्वेश्वर चैतन्य के अंदर तन्मय भावना से कैवल्य को प्राप्त किया। ‘देवताओं का आराधन करने के लिए असमर्थ यह खेलकूद, गाना बजाना और सारी पढ़ाई, सब बेकार है’ ऐसा आदिभट्ला नारायणदास ने बोला था। ‘ईश्वर के द्वारा दिया हुआ चैतन्य ही हमारे अंदर आभास हो रहा है’ ऐसा जानना ही आध्यात्मिक साधनाओं का परम लक्ष्य है। सभी तरंगों में समुद्र का ही चेतन प्रसारित हो रहा है ऐसा जाना ही अपरिमित योग है॥

एष धर्मः सनातनः - 5. विद्या, धन, और सुख (अनूदित लेख)


(ग्रन्थ- “एष धर्मः सनातनः”- ग्रन्थकार- श्री षण्मुखशर्मा सामवेदम्, पृ. ४१७-४२०)

            विद्या से क्या प्राप्त किया जाए? इस प्रश्न का हम तुरंत समाधान देते हैं- कि धन प्राप्त किया जाए।
            विद्या का धन ही परम प्रयोजन है- ऐसा सोचने के कारण विद्या भी व्यापार बन गया है। इससे वह राजनीति वालों के हाथ में चलागया और पूरा क्षेत्र कलुषित हो गया। ऐसी व्यवस्था में किसी को किस प्रकार के संस्कार मिलेंगे? अंततः माता-पिता भी विद्या के द्वारा धन कमाने वाले यंत्रों के जैसे अपने बच्चों को बनाने में लगे हुए हैं।
            पर हमारे आर्ष धर्म (ऋषियों के द्वारा बनाया गया धर्म) ने विद्या के लक्षणों का बहुत सुंदर उल्लेख किया है।
                        विद्या ददाति विनयं विनयाद्याति पात्रताम्।
                        पात्रत्वाद्धनमाप्नोति धनाद्धर्मस्ततः सुखम् ॥
            विद्या से विनय प्राप्त हो। विनय शब्द का अर्थ विनीत भाव, आज्ञाकारी होना, उसके साथ-साथ ज्ञान भी अर्थ है। जो विज्ञानी होता है, वह विनीत होता है- ऐसा कहा जाता है। विद्या से किस के साथ कैसे व्यवहार करें यह पता चलता है। व्यवहार ज्ञान को भी विनय का नाम दिया है। यहां पर विनय शब्द का यह सारे अर्थ लिए जा सकते हैं। विद्या से आज्ञाकारी भावना, विज्ञान, व्यवहार ज्ञान- सब मिलते हैं। इसके द्वारा पात्रता, और उस पात्रता से धन, उस धन से धर्म और धर्म द्वारा सुख प्राप्त होते हैं। इस क्रम में औचित्य कितना महान है।
            विद्या और धन के मध्य विनय, पात्रता और धन और सुख के बीच में धर्म है। इस बीच वाले मुख्य विषयों को ना देखते हुए- विद्या से धन और धन से सुख- ऐसा छलांग लगाने वाले व्यवहार से व्यक्तित्व को जो आवश्यक विनय, पात्रता और धर्म- इन मूल्यों को को छोड़ा जा रहा है।
            इस के कारण व्यक्ति और समाज दोनों बलहीन होते जा रहे हैं। यहां विद्या का लक्ष्य धन का लक्ष्य दोनों बताए गए हैं। धन के द्वारा धर्म को कमाना चाहिए। धर्म के द्वारा सुख को कमाना चाहिए। क्या आपने देखा, कि इसमें कितनी निशित भावना है?
            यह एक श्लोक यदि विद्यालयों में विद्यार्थियों बताया जाए, तो मूल्यों वाली विद्या व्यवस्था को साधा जा सकता है। श्री वेंकटेश करावलंब स्तोत्र में भक्त भगवान से प्रार्थना करते हुए - “लक्ष्मींश्च देहि मम धर्मसमृद्धिहेतुं” ऐसी प्रार्थना करते है। अर्थात् ‘धर्म समृद्धि का कारण बनने वाला धन दिया जाए’- ऐसा वेंकटेश भगवान की स्तुति करते है। धन के द्वारा धर्म को समृद्धि में कमाना चाहिए- यह सनातन धर्म की बात इस स्तोत्र में है।
            इसी कारण से कांची के महा स्वामी श्री श्री चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती जी ने इस प्रकार कहा- ‘धन के मांगने से पहले उसके अच्छे उपयोग करने की बुद्धि मांगी जानी चाहिए।’
            धर्म से पहले और बाद में उत्तम लक्षणों को रखा गया है। इन लक्षणों के द्वारा व्यक्ति नियंत्रण साध्य होता है समाज में भद्र भावना रहती है। धर्म को आचरित करने के लिए जिनके पास उपायुक्त साधन नहीं हैं, ऐसे बहुत सारे लोग असहाय हो जाते हैं। पर धर्माचरण के लिए उपयुक्त संपादन का होना बहुत सौभाग्य की बात होती है। उस सौभाग्य को उपयोग करना ही धन को धर्म के लिए खर्च करने का तात्पर्य होता है। धन के द्वारा जो सुख मिलता है उससे कहीं अधिक धर्म के द्वारा मिलने वाले सुख और समृद्धि और शांति होते हैं।
            जीवन में मिलने वाले सुखों से दूर रहो- ऐसी व्यर्थ विरक्ति की भावना को हमारे हमारे धर्म ने प्रबोध नहीं किया। ‘आराम से जियो, आनंद से जियो’ यही बताया है। “पश्येम शरदः शतम्, जीवेम शरदः शतम् नंदाम शरदः शतम्” अर्थात् ‘सौ साल देखते हुए, सुनते हुए, आराम से आनंद से जियें’- ऐसा वेद मंत्र उत्साह से प्राण शक्ति को फूंकते हैं।
            पर इस आनंद का अर्थवान होना आवश्यक है। किसी भी व्यक्ति को उससे नष्ट नहीं होना चाहिए। इस प्रकार का अर्थवान समझ को जगाने वाली ही विद्या होती है। इस समझ के साथ कमाने वाला ही धन होता है। उस लक्ष्य के लिए विनियोग होना ही उसका उद्देश्य है। वही धर्म है। उस विनियोग के द्वारा मिलने वाले आनंद में ही जीवन सार्थक होता है।
            इसीलिए हमारे ग्रंथों में बड़ों ने (एक आचरण अवश्य किया है कि) किसी के घर जाने पर उस गृहस्थी को बात करते हुए पहले पूछने वाली बात होती थी, कि ‘क्या तुम्हारा धर्म सही चल रहा है?’ उसके बाद ही भौतिक कुशलता और सब कुछ! ऋषि जब दिखते तो ‘यज्ञ, तपस्या निर्विघ्न चल रही है ना?’ ऐसा पूछते हैं। राजा लोग मिलते तो ‘प्रजापालन निराघात चल रही है ना?’ ऐसा पूछते हैं।
            समाज के शाश्वत सौख्य के लिए तरसने वाली बुद्धिवाले इस प्रकार सोचते हैं। एक ही श्लोक में व्यक्ति का जीवन मार्ग निर्देश इतनी समग्रता से बोधित करने वाले हमारे सनातन धर्म को नमस्कार करना ही पड़ेगा। विद्या को प्राधान्य देने वाला गुरुपीठ है। हमारा देश भौतिक सुखों को भी लक्ष्य ना करके अरण्य में वास करते हुए जीवन को पूरा ही ज्ञान समुपार्जन के लिए खर्च करने वाले महातपस्वी जनों ने- “विद्यया अमृतम् अश्नुते” अर्थात् ‘विद्या द्वारा अमृतत्व को प्राप्त हो सकते हैं’- ऐसा उपबोध किया है।
            विद्याभ्यास के अंत में गृहस्थ आश्रम में प्रवेश करते समय ब्रह्मचारी से “स्वाध्यायात् मा प्रमदितव्यम्” ऐसा उपदेश देता है गुरु। इसका अर्थ है- ‘जीवन में निरंतर अध्ययन करते रहो, कभी चूकना मत’। निरंतर अध्ययन द्वारा निरंतर धर्म, और धर्म द्वारा निरन्तर सुख बढ़ते हैं। सत्य की कामना से सच्चे आनंद को प्राप्त करने के लिए विद्या धन के पीछे जो अच्छे लक्षण हैं उन्हें प्राप्त करना चाहिए॥